Karnataka Results 2023: AAP छोड़कर BJP में गए पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव हारे या जीते?
पूर्व आईपीएस अधिकारी भास्कर राव कर्नाटक विधानसभा चुनाव हार गए। उनकी चुनावी टक्कर कांग्रेस के जहीर अहमद से हो रही थी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। वहीं, कर्नाटक में आम आदमी पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे आईपीएस भास्कर राव चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए। लेकिन, कांग्रेस के बीजेड जहीर अहमद से हार गए।
साल 2018 में कांग्रेस के जहीर अहमद से यहां से जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए फिर उन्हें मैदान में उतारा। इसके साथ ही बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी भास्कर राव पर अपना भरोसा जताया।
वोटों के आंकड़ों की बात करें तो बी जेड जमीर अहमद को 77,532 वोट मिले, जबकि, पूर्व आईपीएस भास्कर राव को 23549 वोटों पर संतुष्टि करनी पड़ी।
बता दें कि चमाराजपेट सीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी भास्कर राव ने अभी हाल ही में बीजेपी की सदस्यता ली। 11 महीने आम आदमी पार्टी का चेहरा रहने वाले भास्कर पर बीजेपी ने दांव खेला 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे भास्कर ने साल 2021 में इस्तीफा दे दिया था।
पूर्व आईपीएस अधिकारी भास्कर राव अपनी ड्यूटी कार्यकाल में भी काफी विवादों में रहे। उन पर जेडीएस और बीजेपी नेताओं के फोन टैपिंग का आरोप लगा। साथ ही कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम सीएन अश्वथनारायण पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications