पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने की राहुल गांधी की प्रशंसा, कहा-हिमाचल और गुजरात जीत सकते हैं

कोच्चि। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनावों के लिए "कड़ी मेहनत" के लिए प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि पार्टी दोनों जगह चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा, राजनीति, 'अप्रत्याशित पेशे' है और कोई भी सिर्फ कोशिश कर सकता है। सिंह, सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम में ;Macro Economic Developments in India: Policy Perspectives'विषय पर एक संगोष्ठी के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित गुजरात जीतने की कांग्रेस की संभावना पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे उपाध्यक्ष राहुल गांधी बहुत मेहनत कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके प्रयासों को सफलता मिलेगी लेकिन राजनीति एक अप्रत्याशित पेशा है ... कोई नहीं जानता ... बस प्रयास जारी रखते हैं।
सिंह ने कहा कि वो कोई पैगंबर नहीं हैं जो इस बात की घोषणा कर सकें कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (GST) का गुस्सा इन चुनावों मे निकलेगा या नहीं इसकी घोषणा कर सकें। सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ उम्मीद कर सकता हूं।
इस दौरान सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई में वामदल सहयोग करें। सिंह ने कहा कि 1,000 एवं 500 रुपये के नोट चलन से बाहर किए जाने का फैसला बड़ी, ऐतिहासिक भूल थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में GST लागू कर नया बोझ डाल दिया।
इससे पहले 7 नवंबर को भी गुजरात में एक प्रेस वार्ता के दौरान सिंह ने कहा था कि नोटबंदी ने कौन सा बहुत बड़ा बदलाव ला दिया? सिंह ने कहा था कि सरकार के पास फैन्सी नारे है, स्टार्ट अप इंडिया और भी बहुत कुछ लेकिन पॉलिसी का कोई बैक अप नहीं है। वित्त मंत्री अरुण जेटली के ब्लॉग का हवाला देते हुए सिंह ने कहा था कि उन्होंने जो लिखा वो पतंगबाजी है। भविष्य में हालात सुधरेंगे लेकिन वर्तमान तो नरक में जा सकता है।व्यापारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा था कि नोटबंदी एक बड़ी भूल थी, इसका मकसद पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि काले धन वालों को पकड़ा नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications