पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की की हालत स्थिर: एम्स

नई दिल्ली, अक्टूबर 13। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 89 साल के मनमोहन सिंह को बुधवार शाम 6:15 बजे एम्स के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट कराया गया है। NDTV की खबर के मुताबिक, मनमोहन सिंह को फीवर और कमजोरी की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया।एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री को एक मेडिकल बोर्ड की निगरानी में रखा गया है, जिसे एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया लीड कर रहे हैं। रणदीप गुलेरिया की निगरानी में ही मनमोहन सिंह का इलाज किया जा रहा है।

Recommended Video

      पूर्व PM Manmohan Singh की तबियत बिगड़ी, Delhi के AIIMS में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
      manmohan singh

      एम्स की ओर से देर रात जारी बयान में कहा गया है कि, बुखार की जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का एक दल उनकी निगरानी कर रहा है।

      कांग्रेस ने कहा- रूटीन चेकअप है

      मनमोहन सिंह की तबियत के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के नेता प्रणव सिंह ने बताया है कि मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य के संबंध में अफवाहों पर गौर ना करें, उनकी हालत स्थिर है, उन्हें बस रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। हम आवश्यकतानुसार किसी भी अपडेट को साझा करेंगे। हम मीडिया में अपने दोस्तों को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद देते हैं।

      अप्रैल में कोरोना संक्रमित हुए मनमोहन सिंह

      आपको बता दें कि इससे पहले भी मनमोहन सिंह को इसी साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था। उस वक्त वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। बाद में जांच के बाद उन्हें जल्दी डिस्चार्ज कर दिया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+