जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा-'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए, न कम न ज्यादा'

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का इलाज इस वक्त दिल्ली के एम्स में चल रहा है। उन्हें यूरिन में इंफेक्शन की वजह से यहां भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एम्स की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है, इसमें बताया गया कि उनकी तबीयत अभी स्थिर है,उनका यूरिन इंफेक्शन फिलहाल कंट्रोल में है।

यूरिन इंफेक्शन

यूरिन इंफेक्शन

हालांकि अस्पताल की ओर से कहा गया है कि हालत में सुधार होने तक वह एम्स में ही रहेंगे, वैसे आपको बता दें कि देश के महान और आदर्श नेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी पिछले काफी समय से 'डिमेंशिया' से जूझ रहे हैं।

ईमानदार और आदर्श व्यक्तित्व के मालिक हैं वाजेपयी

ईमानदार और आदर्श व्यक्तित्व के मालिक हैं वाजेपयी

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ईमानदार और आदर्श व्यक्तित्व के मालिक हैं, उनसे जुड़ी बहुत सारी बातें ऐसी हैं, जो लोगों के दिल पर सीधे दस्तक देती हैं। ऐसा ही एक किस्सा साल 2011 में मशहूर हुआ था।

'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए, न कम न ज्यादा।'

'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए, न कम न ज्यादा।'

दरअसल साल 2011 में अटल बिहारी अपने घुटने के आप्रेशन के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय भी उनकी तबीयत से जुड़ी कई अफवाहें उड़ी थीं। लेकिन घुटने के ऑपरेशन से पहले उन्हें अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत की थी और उस बातचीत के दौरान उन्होंने हंसते हुए पत्रकरों से कहा था- 'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए, न कम न ज्यादा।' अटल जी का बात सुनकर वहां मौजूद हर इंसान मुस्कुरा उठा था।

पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे AIIMS

पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे AIIMS

आज एक बार फिर से अटल जी अस्पताल में हैं, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे। वह करीब 50 मिनट तक वहां रुके। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका हाल-चाल जाना। राहुल के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी उन्हें देखने एम्स पहुंचे थे।

दुआओं का दौर पूरे देश में चालू

आपको बता दें कि जब से खबर आई है की अटल बिहारी वाजेपयी एम्स में भर्ती हैं, तब से ही दुआओं का दौर पूरे देश में चालू है है, हर कोई बस अटल जी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+