पूर्व सांसद कमलेश बाल्मीकि का उनके घर के पास शव मिलने से हड़कंप
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कमलेश बाल्मीकि का उनके घर के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया है। कमनेश बाल्मीकि का शव खुर्जा स्थित उनके घर के पास पाया गया है। बाल्मीकि बुलंदशहर से सांसद थे। शव मिलने के बाद पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि जहर खाने की वजह से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि बाल्मीकि ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बाल्मीकि के भतीजे ललित ने दोपहर में खुर्जा में रहने वाले अपने चााच को इस घटना की जानकारी दी थी। खुर्जा के क्षेत्राधिकारी गोपाल सिं ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जब परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा खोला तो बाल्मीकि का शव अंदर मिला। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को इस बात का शक है कि यह मौत जहर खाने से हुई है, हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस ने बताया कि खुर्जा में ईदगाह रोड पर बाल्मीकि के घर पर फॉरेंसिंक की टीम और पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची और यहां सबूतों को इकट्ठा किया। गौरतलब है कि बाल्मीकि ने 2009 में लोकसभा चुनाव बुलंदशहर निर्वाचन क्षेत्र से जीता था। वह खाद्य उपभोक्ता और जनवितरण संबंधि समिति के सदस्य भी थे।












Click it and Unblock the Notifications