AAP के पूर्व विधायक का खुलासा: केजरीवाल ने विधायकों को बनाया था बंधक ताकि ना हो सके खरीद-फरोख्त

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आरोपों के सागर डूबती जा रही आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर उन्हीं के एक पूर्व विधायक ने गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली के तिमारपुर सीट से 'आप' के पूर्व विधायक ह‍रीश खन्ना ने खुलासा किया है कि 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें केजरीवाल ने एक दिन के लिए बंधक बना लिया था। खन्ना का कहना है कि गाजियाबाद स्थित कौशांबी में उन्हें सुबह से लेकर शाम तक रोक कर रखा गया ताकि भाजपा उनके विधायकों को तोड़ ना सके।

हरीश ने बताया कि केजरीवाल ने सभी विधायकों को अकेले अपने घर बुलाया। मौके पर पहुंचने पर सभी विधायकों को बताया गया कि उप-राज्यपाल से मिलकर बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है लिहाजा सभी विधायक उनके घर पर रहेंगे। हरीश का कहना है, ''हमारे लिए खाना मंगाया गया और किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

"इतना ही नहीं हरीश खन्ना ने यह भी खुलासा किया कि पिछले साल केजरीवाल ने बिजली के दाम बढ़ने की आशंक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पार्टी विधायकों को 10-10 बसें भरकर लोगों को लाने का फरमान सुनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+