आप के पूर्व विधायक देंगे केजरीवाल को झटका

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को आज एक बड़ा झटका लग सकता है। आप के दो पूर्व विधायक आज आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी इसके लिए आज दोपहर दो बजे प्रेस कांफ्रेस करेगी। जिसमें आप के नेताओं को भाजपा में शामिल किये जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

arvind kejriwal

सूत्रों की माने तो एमएस धीर और मनिंदर सिंह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। वहीं बीजेपी के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा की मौजूदगी में आज दोपहर दो बजे इन नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का कार्यक्रम है। कांग्रेस के कुछ नेताओं के भी बीजेपी के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है।

दिल्ली चुनाव से ठीक पहले आप के पूर्व विधायकों का टूटना पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा भंग होने के बाद आप मुखिया केजरीवाल ने कहा था कि बीते समय में हमारी पार्टी का एक भी विधायक न तो बिका ना ही टूटा जिसपर उन्हें फक्र है। लेकिन इस खबर के बाद केजरीवाल के लिए यही नई चुनौती साबित हो सकता है।

हालांकि आप की ओर से इस बाबत कुछ भी टिप्पणी नहीं आयी है। वहीं भाजपा भी नामों का खुलासा करने से अभी बज रही है। भाजपा नामों का खुलासा प्रेंस कांफ्रेंस में ही कर सकती है। गौरतलब है कि आप के बागी नेता विनोद कुमार बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं उन्होंने भी भाजपा में शामिल होने का संकेत दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+