मैंने जेएनयू में मेन्स टॉयलेट से लड़कियों को बाहर आते देखा है: केरल के पूर्व डीजीपी
नई दिल्ली। केरल के पूर्व डीजीपी और बीजेपी समर्थक माने जाने वाले टीपी सेनकुमार के एक बयान ने पुराने विवाद को फिर से हवा दे दिया है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के बारे में विवादित टिप्पणी करते हुए सेनकुमार ने कहा कि JNU कंडोम से भरा रहता था। टीपी सेनकुमार ने कहा, 'मैंने लड़कियों को देखा है पुरुष शौचालय से बाहर आते हुए, ये 40 साल पहले की बात है।'

टीपी सेनकुमार ने दावा किया कि पूरा कैंपस कंडोम से भरा पड़ा था। उन्होंने यहां तक कहा कि अब महिलाएं कंडोम से अपने बालों को बांधती हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पूर्व पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़कियां मेन्स हॉस्टल में सोती हैं, हम इस तरह की यूनिवर्सिटी नहीं चाहते हैं। पूर्व डीजीपी 'संविधान और लोकतंत्र- 70 सालों का भारतीय अनुभव' पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जब उन्होंने ये बातें कहीं।
पिछले कुछ दिनों से जेएनयू एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि फीस वृद्धि का इस यूनिवर्सिटी के छात्र जमकर विरोध कर रहे हैं। संसद तक मार्च के दौरान उनपर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।जेएनयू में कथित तौर पर 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' के नारे पर विवाद के बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने दावा किया था कि जेएनयू में 3000 इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिले हैं।
इतनी ही नहीं उन्होंने दावा किया था कि जेएनयू कैंपस में हड्डियों के छोटे-बड़े 50,000 टुकड़े, चिप्स-नमकीन के 2,000 पैकेट और कंडोम के 3,000 पैकेज इस्तेमाल होते हैं। बीजेपी नेता के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था। छात्रों समेत कई राजनीतिक दलों ने इसका जमकर विरोध किया था। ज्ञानदेव आहूजा ने इसके बाद जेनएयू को लेकर एक और विवादित बयान दिया था और कहा कि दिल्ली में 50 प्रतिशत रेप और छेड़छाड़ के अपराध जेएनयू के छात्र करते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications