केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, बेटे ने लिखा सब दुआ करें
वायरल निमोनिया से संक्रमित होकर केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इसकी जानकारी उनके बेटे ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी।

केरल के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमन चांडी वायरल निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। ये जानकारी उनके बेटे चांडी ओमन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। बता दें कि पूर्व सीएम की तबीयत बीते चार साल से ही ठीक नहीं चल रही है।
पूर्व सीएम ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वायरल निमोनिया के कारण पिता एक बार फिर अस्पताल में हैं। लोगों के अस्पताल में मिलने पर प्रतिबंध है इसलिए उनके शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना करें।
बता दें कि ओमन चांडी एक कुशल राजनेता हैं, उन्होंने 2004 से 2006 तक और फिर 2011 से 2016 तक केरल के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। साथ ही वो 2006 से 2011 तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी की तबीयत 2019 से ही ठीक नहीं चल रही है। उन्हें गले में दिक्कत होने के चलते जर्मनी ले जाया जा चुका है। साथ ही वो साल 2023 में वो निमोनिया से सक्रमित हो गए, जिसके लिए नेय्यात्तिकरा में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें बंगलुरु के एक निजी अस्पताल में एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications