कर्नाटक पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार का विद्रोही लहजा- 'मुझे टिकट नहीं देने का 20-25 सीटों पर पड़ेगा असर'
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में जमकर कलह मची हुई है। एक्स सीएम शेटृटार ने टिकट की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर भाजपा उन्हें टिकट नहीं देती है तो इसका असर प्रदेश की 25 सीटों पर पड़ेगा।

Karnataka Former CM Jagadish Shettar: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भाजपा की टिकट के बंटवारे के बाद मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने आगामी विधानसभा चुनावों में चुनाव टिकट को लेकर हुबली में पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक की।
इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने उसे सब कुछ समझा दिया है, और कोई समाधान होगा। मैं अभी भी आशान्वित हूं, मुझे पार्टी आलाकमान पर भरोसा है। मैंने किसी अन्य राजनीतिक दल से बात नहीं की है।
शेट्टार जिनसे भाजपा आलाकमान ने हुबली-धारवाड़ मध्य खंड से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी छोड़ने के लिए कहा था उन्होंने विद्रोही लहजे में भाजपा को चेताया है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो इसका असर 20 से 25 प्रतिशत सीटों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा उत्तरी कर्नाटक में कई निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभाव - कम से कम 20 से 25 निर्वाचन क्षेत्रों में पड़ेगा।
सेट्टार ने कहा वो अपने अगले कदम के बारे में फैसला करने के लिए रविवार तक टिकट पर पार्टी के फैसले का इंतजार करेंगे।
उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा मैं कल तक इंतजार करूंगा और फिर मैं अपने अगले कदम के बारे में फैसला करूंगा। भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ इस तरह से व्यवहार करने के भाजपा पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल को इस बारे में सोचना होगा कि इसका कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
उन्होंने कहा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी कहा है कि अगर शेट्टार को टिकट नहीं मिलता है, तो इसका असर सिर्फ एक जगह नहीं होगा.. इसका तत्काल असर होगा। उन्होंने कहा हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कुछ पार्षदों ने अपना इस्तीफा देने की पेशकश की है। इस पर वरिष्ठ नेता सेट्टार ने कहा कि वह उनके प्रति अपना स्नेह दिखाने के लिए उनके आभारी हैं।
कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा उन्होंने (पार्षदों ने) अपनी नाराजगी व्यक्त की है। वे आहत हैं। उनके लिए, अब बहुत हो गया है। उनकी भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए वे नगर निगम से इस्तीफा देकर अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।
शेट्टार ने कहा कि वह पार्षदों की राय लेंगे और उसके बाद अगला कदम तय करेंगे। यह पूछे जाने पर कि भाजपा के कुछ शीर्ष पदाधिकारियों को शेट्टार को टिकट मिलने का भरोसा है, उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के बयानों की जानकारी है लेकिन वह 'परिणाम' चाहते हैं।
कर्नाटक भाजपा अभी तक दो लिस्ट उम्मीदवारों की जारी कर चुकी है। भाजपा ने अभी तक हुबली-धारवाड़ मध्य समेत 12 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications