कुमारस्वामी बोले- कर्नाटक में सिद्धारमैया की वजह से नहीं चल पाई सरकार

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धारमैया की बीच तनातनी जग जाहिर है। इस बीच कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि, वे कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का पाला हुआ तोता नहीं हैं। कर्नाटक में उनकी वजह से ही सरकार नहीं चल पायी। इसके लिए वे ही जिम्मेदार है।

Former Karnataka CM and HD Kumaraswamy: I am not a parrot domesticated by Siddaramaiah

कुमारस्वामी ने कहा कि, मैं सिद्धारमैया द्वारा पालतू तोता नहीं हूं। उनके जैसे कई लोग हैं जिन्होंने एचडी देवेगौड़ा की छत्रछाया में बड़े हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान से आशीर्वाद के कारण मैं सीएम बना। उन्होंने (सिद्धारमैया) कांग्रेस आलाकमान की बात नहीं मानी जब उन्होंने कुछ निर्देश दिए गए इसलिए राज्य में गठबंधन सरकार गिर गई। कांग्रेस छोड़ने के बाद, एक क्षेत्रीय इकाई स्थापित करना अपने आप में एक बात है। हमने ऐसा किया।

कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, क्या सिद्धारमैया को क्षेत्रीय गर्व के लिए कुछ करने की हिम्मत है? बता दें कि, कर्नाटक में पहले कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर की मिली-जुली सरकार थी, लेकिन दोनो दलों के नेताओं के बीच आपसी खींचतान की वजह से सरकार नहीं चल पायी, करीब 15 विधायकों ने सरकार से समर्थन ले लिया, बात में स्पीकर ने सरकार के बागी 15 विधायकों को अयोग्य भी घोषित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+