नागरिकता बिल: पीएम मोदी पर भड़के पूर्व जस्टिस काटजू, कहा- ये तो पूरे भारत में आग लगा देंगे
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) लोकसभा में पास होने के बाद बुधवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब इस विधेयक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मुहर लगने के बाद यह कानून बनकर पूरे देश में लागू हो जाएगा। एक तरफ जहां देश में रह रहे शरणार्थियों में इस बिल को लेकर जश्न का माहौल है वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों में इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जस्टिस काटजू ने मोदी सरकार को घेरा
सीएबी पर नाराजगी जताते हुए जस्टिस काटजू ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में आग लगी हुई है, असम भी कश्मीर की तरह जल रहा है। भगवान हनुमान ने तो सिर्फ सोने की लंका में आग लगाई थी लेकिन आधुनिक हनुमान जी तो पूरे भारत में आग लगा देंगे। गौरतलब है कि विपक्ष भी लगातार सीएबी का विरोध करता रहा है और बुधवार को राज्यसभा में 8 घंटे चली चर्चा के दौरान कई बार हंगामा किया।

इन समुदायों को मिलेगी नागरिकता
बता दें कि बिल में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की बात कही गई है। इस बिल को लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, असम सहित कई राज्यों में प्रदर्शन तेज हो गया है। सबसे ज्यादा हालात असम में खराब हैं। जहां अगले 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद है और पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए फायरिंग भी करनी पड़ी है।

असम के सीएम ने की ये अपील
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'मैं असम के सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। यह हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक परंपरा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमेशा की तरह असम के लोग आने वाले समय में शांति बनाए रखेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'गलत सूचना और भ्रामक प्रचार के माध्यम से असम में स्थिति को कुछ लोगों का समूह बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि 10 से 15 मिलियन लोग असम में नागरिकता लेने वाले हैं। ये गलत प्रोपेगेंडा है।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications