दिल्ली में जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह वजीर की संदिग्ध मौत, फ्लैट में मिला शव
नई दिल्ली, 09 सितंबर। जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायक और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। त्रिलोचन सिंह वजीर का शव पश्चिमी दिल्ली स्थित बसाई दारापुर इलाके में उनके अपार्टमेंट में मिला है। त्रिलोचन सिंह वजीर की उम्र 67 वर्ष थी। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार त्रिलोचन सिंह वजीर की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि उनकी मौत की स्पष्ट वजह पता नहीं चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि त्रिलोचन सिंह वजीर की मृत्यु कैसे हुई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का केस दर्ज किया है।
Recommended Video

त्रिलोचन सिंह वजीर की मौत पर आश्चर्य जताते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा विधान परिषद के पूर्व सदस्य और मेरे सहयोगी सरदार टीएस वजीर के आकस्मिक निधन की भयानक खबर से स्तब्ध हूं। कुछ दिन पहले ही हम जम्मू में एक साथ बैठे थे। मैंने यह सोचा भी नहीं था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।












Click it and Unblock the Notifications