उमर ने कहा कंफ्यूज हैं महबूबा तो राज्य में फिर से हों चुनाव!
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। राज्य में पीडीपी के कभी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की खबरें आती हैं तो कभी ऐसी खबरें आती हैं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस बीजेपी के साथ मिलकर राज्य के नेतृत्व को तैयार है।

इन सबके बीच उमर अब्दुल्ला ने राज्य में फिर से चुनाव कराने की सलाह दे डाली है। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर पीडीपी, बीजेपी के साथ गठबंधन पर कोई फैसला नहीं ले पा रही है तो बेहतर है कि राज्य में फिर से चुनाव कराए जाएं।
अपने एक बयान में पार्टी ने कहा है कि पीडीपी की एक मीटिंग के बाद भी बीजेपी के साथ गठबंधन पर कोई भी फैसला नहीं हुआ है।ऐसे में साफ है कि दोनों पार्टियों के बीच नए सिरे से मिलकर सरकार बनाने की बात अब कहीं न कहीं पीछे छूट चुकी है।
वहीं दूसरी ओर राज्य में सरकार बनने में भी देरी हो रही है। महबूबा मुफ्ती के पास इस समय दो विकल्प हैं या तो वह बीजेपी के साथ अपने गठबंधन को तोड़ दें या फिर वह इसी गठबंधन के साथ आगे बढ़ें।
उमर अब्दुल्ला की मानें तो अगर वह कोई फैसला नहीं ले पा रही हैं तो फिर राज्य की जनता को कोई फैसला लेने का अधिकारा फिर से देना चाहिए।
पार्टी का मानना है कि महबूबा फैसला लेने में जितनी देर करेंगी, जनता की उम्मीदें उतनी ही बढ़ेंगी। हालांकि उमर ने महबूबा को आने वाले दिनों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
उन्होंने कहा है कि जनता को इस तरह की राजनीति से एक आम आदमी को खासा नुक सान उठाना पड़ता है। साथ ही राज्य में भी एक अनिश्चितता का माहौल है जो कि राज्य के लिए ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications