BJP में शामिल हुए देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह, रविवार को जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस से दिया था इस्तीफा
नई दिल्ली, अक्टूबर 11। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व नेता देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि इन दोनों ही नेताओं ने रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, धर्मेंद्र प्रधान और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।
Recommended Video

BJP ज्वॉइन करने के बाद क्या बोले देवेंद्र?
बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जम्मू में भी एक राजनीतिक बदलाव हो। पीएम मोदी और अन्य लोगों के नेतृत्व में एक समावेशी कथा बनाने की हमारी कोशिशी होगा, हम विरोधियों को उनके मंसूबों में सफल नहीं होने देंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इन दोनों नेताओं का बीजेपी जॉइन करना हमारी उस राज्य के विकास और उन्नति के प्रति प्राथमिकता के निश्चय को और आगे बढ़ाना है।
फारूक अब्दुल्ला ने दोनों का इस्तीफा किया था स्वीकार
आपको बता दें कि देवेंद्र सिंह राणा नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके अलावा वो केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई भी हैं। रविवार को दोनों ने अपना इस्तीफा फारुक अब्दुल्ला को सौंप दिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ये जानकारी दी गई कि देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह ने पार्टी छोड़ दी है और फारूक अब्दुल्ला ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
कश्मीर को मजबूत बनाने के लिए छोड़ी NC- राणा
देवेंद्र राणा ने अपने इस्तीफे के बाद इंडिया डुटे से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ दी है। कश्मीर को अब आगे मजबूत बनाने की जरूरत है, उनकी ये पहल जम्मू-कश्मीर के लिए आवाज बनेगी और केंद्र शासित प्रदेश और देश को मजबूत करेगी। इसके लिए मैंने अपना राजनीतिक रास्ता बदल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications