VIDEO: फारुख अब्दुल्ला बोले, वाजपेयी जैसा दिल किसी के पास नहीं
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद नई दिल्ली में सार्वजनिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में बीजेपी, कांग्रेस और अन्य सभी प्रमुख पार्टियों के नेता शामिल हुए हैं। अब्दुल्ला ने अटल को याद करते हुए कहा, वह वजीरे आजम नहीं हिंदुस्तान के दिलों के मालिक थे। वह बड़े दिल वाले थे। उनके जैसा दिल किसी का नहीं था। अब्दुल्ला ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए भारत माता और जय हिन्द के नारे लगाए।

अब्दुल्ला ने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी पीएम नहीं, हिंदुस्तान के दिलों पर राज करते थे। उनके जैसा दिल किसी के पास नहीं था। अब्दुल्ला ने कहा कि, अगर अटल को याद रखना है तो उस देश को बनाओ जिसमें प्रेम इतना हो कि, दुनिया झुकने आ जाए इस देश के सामने, कि ये देश है जो प्रेम बांटता है। वो प्रेम बांटिए, वहीं हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, अटलजी एक अच्छे इंसान थे। वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक मसीहा से कम नहीं थे। वह पहले नेता थे जिन्होंने कश्मीर की जनता पर और कश्मीर की जनता ने जिसपर भरोसा जताया।
बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि, कवि और उदार व्यक्ति होने के बावजूद अटलजी ने कई कड़े फैसले लिए। उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध जैसा कड़ा फैसला लिया। विपक्ष भी उन्हें सम्मान की नजरों से देखता और प्यार करता था। हमें उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है, जिससे कि शांति और सद्भाव बना रहे।












Click it and Unblock the Notifications