अडानी के हाइफा पोर्ट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत, महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राजनयिक ने इस्राइली फिल्म निर्माता नदव लापिड की भी आलोचना की थी।

Mahua Moitra: भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत रॉन मल्का को हाइफा पोर्ट का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रॉन मल्का ने रविवार को कहा कि अडानी के स्वामित्व वाले हाइफा पोर्ट कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष (executive chairman) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इसका स्वामित्व अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) और गैडोट ग्रुप के पास है।
रॉन मल्का ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं अडानी ग्रुप के हाइफा पोर्ट कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अडानी और गैडोट का अनुभव और पोर्ट के कर्मचारियों के समर्पण के साथ संयुक्त रूप से हाइफा पोर्ट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अडानी हमाम में तो सारे नंगे हैं। उन्होंने कहा कि इस आदमी ने छतों से चिल्लाया कि अडानी के इजराइली सौदे कितने साफ थे। उन्होंने कहा कि पूर्व राजनयिक ने इस्राइली फिल्म निर्माता नदव लापिड की भी आलोचना की थी। पिछले साल भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए निशाने पर आए थे।
Recommended Video

रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी अमीरी के मामले में अंबानी से काफी नीचे खिसक गए हैं। अमीरों की इस सूची में अंबानी 9वें नंबर पर हैं, जबकि अडानी 23वें पायदान पर खिसक गए हैं। सूची के अनुसार अंबानी भारत में सबसे अमीर हस्ती बन गए हैं।
41 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति घटी
मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को सबसे अमीर भारतीय के रूप में पीछे छोड़ दिया। 2023 M3M Hurun Global Rich List में अंबानी एकमात्र भारतीय हैं जो टॉप 10 में है। Reliance Industries लिमिटेड के CMD मुकेश अंबानी के बारे में हुरुन लिस्ट में कहा गया, उन्होंने गौतम अडानी की तुलना में बहुत कम संपत्ति खोई है। पिछले वर्ष की तुलना में कुल 41 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति कम से कम 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटी। कुल मिलाकर 122.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर संपत्ति का नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें- Adani Debt: अडानी इकलौते कर्जदार नहीं; टाटा, अंबानी, बिड़ला, महिंद्रा जैसे उद्योगपति भी हैं करोड़ों के कर्जदार












Click it and Unblock the Notifications