विवादों में घिरे पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, नशे में धुत होकर बाप-बेटे को पीटा, FIR दर्ज
विवादों में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार,नशे में बाप-बेटे को पीटा, FIR दर्ज
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार विवादों में घिर गए हैं। पूर्व क्रिकेटर पर और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार पर नशे की हालत में मारपीट करने का आरोप लगा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले दीपक शर्मा ने प्रवीण कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार का पड़ोसी हैं।

दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिसवालों ने क्रिकेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से मना कर जिया और कहा कि वो इंटरनेशनल क्रिकेटर है, ऊपर से फोन करवाओ। काफी कोशिशों के बाद प्रवीण कुमार के खिलाफ मेरठ के टीपी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। जहां दीपक शर्मा की ऊंगली टूट गई तो वहीं प्रवीण कुमार को भी चोटें आई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया है और दोनों का ब्लड सेंपल जांच के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications