नौकरी छोड़ने से पहले वॉशिंग मशीन जरूर खरीदें, पूर्व IAS अफसर कन्नन गोपीनाथन की सलाह
नई दिल्ली। कश्मीर पर लगाए प्रतिबंधों का हवाला देते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा देने वाले ऑफिसर कन्नन गोपीनाथन ने नौकरी छोड़ने के बाद होने वाली परेशानियों का जिक्र किया है। सोशल मडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए कन्नन ने लिखा, अगर आप नौकरी छोड़ना चाहते हैं तो उससे पहले वॉशिंग मशीन खरीद लीजिए। ट्वीट पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही वह वायरल हो गया और लोग उनको तरह-तरह की नसीहत दे रहे हैं।

कन्नन गोपीनाथन का फनी ट्वीट
वर्ष 2018 में केरल बाढ़ के दौरान चर्चा में आए कन्नन गोपीनाथन को अपने सरल स्वभाव के लिए जाना जाता है। केरल बाढ़ में बिना अपनी पहचान बताए राहत बचाव कार्य में सहायता करने वाले कन्नन ने कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अपने आईएएस पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें किस प्रकार कि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कन्नन ने लिखा कि, आईएएस छोड़ने के बाद मुझे जिस चीज का सबसे ज्यादा अफसोस होता है वह ये कि मैनें नौकरी छोड़ने से पहले वॉशिंग मशीन नहीं खरीदा।

खुद धुलते हैं कपड़े
अपने ट्वीट में गीले कपड़े की फोटो शेयर करते हुए कन्नन ने बताया कि उन्हें अब खुद ही कपड़े धुलने पड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा, जो भी नौकरी छोड़ना चाहते हैं वह वॉशिंग मशीन खरीदे बिना ऐसा करने के बाने में ना सोचें। मैं फिर से दोहराता हूं, जब तक आप वॉशिंग मशीन न खरीद लें तब तक नौकरी न छोड़ें। कन्नन का यह मजेदार ट्वीट अब वायरल हो रहा है लोग इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
The only thing I regret about leaving the IAS. Washing clothes after every tour. 😫😫😫
To all those who are contemplating to quit. Do not quit before you purchase a washing machine. I repeat. Do not quit before you purchase a washing machine. 😬😂 pic.twitter.com/N4HPfT7Bsq
— Kannan Gopinathan (@naukarshah) October 23, 2019
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
कन्नन गोपीनाथ के ट्वीट पर लोगों ने भी मजेदार रिएक्शन दिया, कुछ ने उनको फिर से नौकरी करने की सलाह दी तो कुछ ने उनको सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें न शेयर करने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा कि, अब नौकरी छोड़ दी है तो अब भुगतो, वहीं एक यूजर ने लिखा, जो भी नौकरी छोड़ना चाहते हैं वह कन्नन की सलाह पर गौर जरूर करें।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications