Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्‍यागी ने हेलीकॉप्‍टर घोटाले में मनमोहन को बताया दोषी

चा‍र दिनों के लिए हिरासत में भेजे गए पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्‍यागी। शुक्रवार को 3,600 करोड़ रुपए के अगस्‍ता वेस्‍टलैंड घोटाले में हिरासत में लिए गए थे त्‍यागी।

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्‍यागी और गौतम खेतान और दिल्‍ली के वकील संजीव त्‍यागी उर्फ जूली त्‍यागी को गिरफ्तार किया था। शनिवार को इन तीनों को चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। वायुसेना प्रमुख ने इस घोटाले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके ऑफिस को दोषी ठहराया है।

sp-tyagi-agusta-westland-arrest-100.jpg

3,600 करोड़ रुपए का घोटाला

त्यागी, गौतम खेतान, और दिल्‍ली के वकील संजीव त्‍यागी को शनिवार को दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया था।

त्‍यागी ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया कि उनके ऑफिस की वजह से यह डील यूके बेस्‍ड हेलीकॉप्‍टर निर्माता के पक्ष में हा गई।

सीबीआई ने त्यागी और अन्‍य को 3,600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में शामिल होने की वजह से गिरफ्तार किया था।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2007 में रिटायर हुए 71 वर्ष के त्यागी, संजीव और चंडीगढ़ में रहने वाले वकील गौतम खेतान को सीबीआई हेडक्वाटर्र में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। चार घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

2013 में पहली एफआईआर

वर्ष 2012 में पहली बार सामने आए इस मामले में सीबीआई की ओर से की गई यह पहली गिरफ्तारी है। रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई ने वर्ष 2013 में पहली एफआईआर दर्ज की थी।

एफआईआर तब दर्ज हुई थी जब इटली में इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रॉसिक्‍यूशन ने अगस्तावेस्टलैंड की ओरीजनल कंपनी फिनमेकेनिका के चीफ के खिलाफ इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

वर्तमान एयरफोर्स चीफ अरुप राहा ने त्‍यागी की गिरफ्तारी को दुर्भाग्‍यपूर्ण करार दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+