एयर हॉस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या केस में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा बरी

एयर हॉस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गोपाल कांडा को इस मामले में बरी कर दिया है।

बतादें कि गीतिका शर्मा एयर हॉस्टेस थीं, वह कांडा की एयरलाइंस एमडीएलआर एयरलाइंस में काम करती थीं। 5 अगस्त 2012 को नॉर्थवेस्ट दिल्ली स्थित अशोक विहार इलाके में उनके निवास पर शव बरामद किया गया था।

gopal kanda

बता दें कि गीतिका शर्मा आत्महत्या केस में गोपाल कांडा मुख्य आरोपी थे। उनपर आरोप था कि उन्होंने गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिसके बाद 5 अगस्त 2012 को गीतिका शर्मा का शव उनके आवास पर बरामद किया गया था।

गीतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गीतिका के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि गोपाल कांडा के अत्याचार के चलते गीतिका ने अपनी जान दे दी।

आरोप था कि गीतिका को काम खत्म करने के बाद हर रोज गोपाल कांडा से मिलना पड़ता था। परिवार वालों का आरोप था कि गोपाल कांडा की वजह से मेरी बेटी तनाव में रहती थी और उसने खुद की जान दे दी।

गोपाल कांडा के रसूख की बात करें तो वह निर्दलीय विधायक थे, लेकिन बावजूद इसके वह प्रदेश की सरकार में मंत्री थे। गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि मैंने अपनी जिंदगी में गोपाल कांडा जैसा बेशर्म इंसान नहीं देखा, वह हमेशा झूठ बोलता है।

वह लड़कियों पर हमेशा गलत नजर रखता है, वह फ्रॉड है। उसकी आदत है लड़कियों को प्रताड़ित करने की। गोपाल कांडा के अलावा गीतिका ने कंपनी के मैनेजर अरुणा चड्ढा पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+