चौटाला की जमानत याचिका पर सीबीआई सख्त

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आड़े हाथों लेते हुए सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है । जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे चौटाला पर बेल नियम उल्लंघन का आरोप है । इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो जजों की बेंच ने मामले पर सुनवाई की।

om prakash chautala

चुनाव प्रचार पर भी लगा सवालिया निशान

सीबीआई ने अपनी याचिका में ओम प्रकाश चौटाला के चुनाव प्रचार पर सवाल खड़ा करते हुए मेदांता अस्पताल से भी उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट मांगी है। सीबीआई का ये भी आरोप है कि 17 दिन की ज़मानत अवधि में पूर्व मंत्री की तैयारी चुनाव प्रचार की है ।

गौरतलब है कि सीबीआई ने अपनी याचिका में चौटाला की सरेंडर तिथि बदलकर 17 अक्टूबर करने की मांग की है। ओम प्रकाश चौटाला को जेबीटी भर्ती घोटाले में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सज़ा सुनाई गई है पर कोर्ट के फैसले को नज़रअंदाज़ करते हुए चौटाला ने अपने प्रचार अभियान का टूर प्रोगाम भी बना लिया जिसके बाद सीबीआई ने भी मामले पर कड़ा रूख अख्तियार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+