Arvind Kejriwal Arrested: सच हुई पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक की भविष्यवाणी, केजरीवाल को लेकर कही थी ये बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाला मामले में ED ने केजरीवाल को 10वीं बार समन भेजने के बाद गिरफ्तार किया। इस बीच बिहार और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक की एक भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस वायरल वीडियो में सत्यपाल मलिक ये दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। ये वीडियो करीब 10 महीने पुराना है। बीबीसी हिन्दी को दिए गए एक इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने ये दावा किया था।

सत्यपाल मलिक से जब पूछा गया कि क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में उन्हें कौन सा चेहरा नजर आता है तो इसके जवाब में उन्होंने नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल का नाम लिया। सत्यपाल मलिक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल तुलनात्मक रूप से बेहतर नेता हैं।
जब उनसे कहा गया कि उन पर भी भ्रष्टाचार का आरोप है तो सत्यपाल मलिक ने कहा कि "मुझे लगता है कि उन्हें इलेक्शन से पहले गिरफ्तार कर लेगे। उन्हें इस पर सौ प्रतिशत यकीन है।"
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जो खुद हैं शिकस्त के खौफ में कैद 'वो' क्या करेंगे किसी और को कैद।
अखिलेश ने आगे लिखा है कि भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है। अखिलेश ने लिखा कि ये गिरफ़्तारी एक नयी जन-क्रांति को जन्म देगी।
वहीं, हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता की भी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया आई है। गुप्ता ने कहा कि ईडी बेवजह अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही है। केजरीवाल एक विचारधारा हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन उनकी विचारधारा को नहीं। सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब से इंडिया गंठबंधन में शामिल हुई है। तब से भाजपा बौखलाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications