सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा, बिहार में लगेगी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिमा

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि पूर्व वित्तमंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता अरुण जेटली की प्रतिमा बिहार में लगाई जाएगी। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने अरुण जेटली की जन्मतिथि (28 दिसंबर) को हर साल राजकीय समारोह के तौर पर मनाने की घोषणा भी की। गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त को अरुण जेटली का एम्स में निधन हो गया था।

Former FM Arun Jaitleys statue to be installed in the bihar,announces cm nitish kumar

जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया था। इसके बाद उन्होंने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि जेटली से उनके व्यक्तिगत संबंध थे। जेटली के सम्मान में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान किया। नीतीश कुमार ने कहा कि हर साल पूर्व वित्तमंत्री के जन्मदिवस को राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा।

अरुण जेटली करीब दो साल से बीमार थे। 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कई बीजेपी नेताओं ने एम्स जाकर उनका हाल जाना था। 24 अगस्त को जेटली ने एम्स में आखिरी सांस ली थी। तबीयत खराब रहने के कारण ही जेटली ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कैबिनेट में उनको शामिल ना करने की अपील की थी।

इसके पहले, दिल्ली और जिला क्रिकेट असोसिएशन ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की याद में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम करने का फैसला किया था। अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे। इस स्टेडियम का नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा जिसकी पूर्व में घोषणा की गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+