दिल्ली के पूर्व कमिश्नर बीएस बस्सी UPSC के सदस्‍य नियुक्‍त

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राष्‍ट्रपति ने दिल्ली के पूर्व कमिश्नर भीम सेन बस्‍सी उर्फ बीएस बस्सी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सदस्‍य नियु‍क्‍त किया है। भीम सेन बस्‍सी का कार्यकाल उनके संघ लोक सेवा आयोग में सदस्‍य का पदभार संभालने की तिथि से आरंभ होगा। आपको बता दें कि बस्सी इसी साल फ़रवरी में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर पद के रिटायर हुए थे। कमाल करते हैं कमिश्‍नर साहब...जब मर्डर नहीं तो कहां से 302?

Former Delhi Police commissioner B S Bassi appointed UPSC member
दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में उनका कार्यकाल चर्चा और विवादों में रहा था। ख़ासतौर पर वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के निशाने पर रहे। उल्लेखनीय है कि यूपीएससी में 1 अध्यक्ष और 10 सदस्य होते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली कमिश्नर पद से रिटायर होने के बाद बस्सी को कई पदों पर नियुक्त किए जाने की चर्चा शुरु हो गई थी। उस वक्त कहा जा रहा था कि रिटायर के बाद बस्सी को मुख्य सूचना आयुक्त का पद दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+