एके एंटनी बोले- 2024 जीतने के लिए अल्पसंख्यक वोट काफी नहीं, साथ लाने होंगे हिंदू, BJP ने दी प्रतिक्रिया

दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बुधवार को कहा कि देश के बहुसंख्यक समुदाय के समर्थन के बिना भाजपा को सत्ता से बाहर नहीं किया जा सकता है। एंटनी ने कहा कि 2024 आम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए अल्पसंख्यको का साथ 'काफी नहीं है।' एंटनी के अनुसार, कांग्रेस को हिंदुओं को भी साथ लेकर चलना चाहिए। जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोल दिया है।
केरल में पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि, हिंदू समुदाय बहुसंख्यक है। हमें मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष में अल्पसंख्यकों के साथ उन्हें इकट्ठा करने में सक्षम होना चाहिए। यदि कोई हिंदू मित्र किसी मंदिर में जाता है या माथे पर तिलक लगाता है, तो हमें यह निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए कि वह एक ऐसा व्यक्ति है जो सॉफ्ट हिंदुत्व का समर्थन करता है।
उन्होंने कहा कि, इस तरह के न्यायपूर्ण रवैये से केवल मोदी शासन को सत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। जिस तरह अल्पसंख्यकों को अपनी आस्था का पालन करने की आजादी है, उसी तरह हिंदुओं को भी अपने मंदिरों में जाने और अपने माथे पर तिलक लगाने का अधिकार है। कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ-साथ हिंदुओं को भी पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि, यदि भाजपा सत्ता में रहती है, तो संविधान का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। देश की अखंडता और एकता खत्म हो जाएगी। भाजपा ने औपनिवेशिक शासन वाले फॉर्मूले को अपनाकर सत्ता पर काबिज हो गई है। बीजेपी'फूट डालो और राज करो' को बढ़ावा दे रही है। एके एंटॉनी के इस बयान पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि कांग्रेस को 2014 में मुस्लिम समुदाय के प्रति झुकाव के कारण हार का सामना करना पड़ा था। यह साबित करता है कि कांग्रेस हिंदुओं का समर्थन पाने के लिए नाटक करती है और हिंदू वोट पाकर हिंदू तालिबान, पाकिस्तान में बदल जाते हैं । कांग्रेस के लिए आतंकवादी बन जाते हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, सलमान खुर्शीद ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष सिर्फ काम के लिए चुना गया है, लेकिन असली नेता तो गांधी परिवार है. तो यह स्पष्ट हो जाता है कि खड़गे जी चेहरा नहीं बल्कि पार्टी का मुखौटा है और कांग्रेस अपने नेताओं को धोखा देती है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे 'एंटनी का कबूलनामा' करार दिया। उन्होंने कहा कि 'एंटनी ने कांग्रेस की वोटबैंक पॉलिटिक्स की कलई पोल दी है।












Click it and Unblock the Notifications