10 दिन में अंबाती रायडू ने छोड़ी जगन की पार्टी YSRCP, पोस्ट कर किया ऐलान
Ambati Rayudu Quits YSRCP: हाल ही में 10 दिन पहले 28 दिसंबर 2023 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने सिर्फ 10 दिन के भीतर राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में शामिल होने के दो हफ्ते से भी कम समय बाद पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने जगन मोहन की पार्टी छोड़ने की घोषणा शनिवार को की।

रायडू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह "कुछ समय के लिए" राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। उन्होंने अपने अचानक लिए गए फैसले का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह उचित समय पर अपने अगले कदम का खुलासा करेंगे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडी ने शनिवार को पार्टी छोड़ने और राजनीति से दूर रहने की घोषणा की है। चेन्नई सुपर किंग के पूर्व खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है।
उन्होंने अपने अचानक लिए गए फैसले के बारे में कोई कारण नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह उचित समय पर अपने अगले कदम के बारे में सूचित करेंगे। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "यह सभी को सूचित करना है कि मैंने वाईएसआरसीपी पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है।"
बता दें कि अंबाती रायडू ने 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास ले लिया, जब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग ने उस साल का टूर्नामेंट जीता। पिछले हफ्ते ही उन्होंने आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया था।
उनको मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री के नारायण स्वामी और राजमपेटा लोकसभा सदस्य पी मिथुन रेड्डी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications