Sonia Gandhi: सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ
सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया को बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सर्दी के मौसम में उनको थोड़ी तकलीफ महसूस हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाम को अपनी मां को देखने अस्पताल पहुंच सकते हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सोनिया गांधी श्वसन संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि उनके बेटे राहुल गांधी और प्रियंका पार्टी की चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' कल शाम खत्म होने के बाद दिल्ली वापस लौट आए थे। बताया जा रहा है कि तकलीफ बढ़ने के बाद आज उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ अस्पताल पहुंची हैं। बताया जाता है कि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर राहुल गांधी आज शाम दिल्ली आएंगे और अपनी मां से अस्पताल में मिलने जाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों यूपी के बागपत में पहुंची हुई है।
सर गंगा राम हॉस्पिटल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि, सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चल रहा है।
बता दें कि सोनिया गांधी अगस्त में कोरोना संक्रमित हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें सांस में तकलीफ होने के चलते अस्पताल ले जाना पड़ा था। इससे पहले सोनिया गांधी को 2 जून को कोरोना संक्रमित हुई थीं। इसके बाद वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं। बताया जा रहा है कि कोरोना के बाद की तकलीफों के चलते सोनिया गांधी को एक बार फिर से सांस लेने में दिक्कत हुई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications