कांग्रेस को एक दिन में लगा दूसरा बड़ा झटका, कीर्ति आजाद के साथ अशोक तंवर ने भी ज्वॉइन की TMC

नई दिल्ली, 23 नवंबर। राजनीति में इस वक्त कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। एक तरफ तो पार्टी के कई दिग्गज नेता बागी तेवर दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई बड़े चेहरे कांग्रेस को छोड़-छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और राहुल गांधी के करीबी कहे जाने वाले अशोक तंवर ने टीएमसी का दामन थाम लिया। अशोक तंवर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी ज्वॉइन की। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वक्त दिल्ली के दौरे पर हैं, जहां उनकी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की संभावना है।

Recommended Video

    Kirti Azad, Ashok Tanwar ने थामा TMC का दामन, Mamata Banerjee ने दिलाई सदस्यता | वनइंडिया हिंदी
    Ashok tanwar join TMC

    सिर्फ टीएमसी ही भाजपा को हरा सकती है- अशोक तंवर

    टीएमसी ज्वॉइन करने के मौके पर अशोक तंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस वक्त देश की राजनीति में सिर्फ एक ही पार्टी ऐसी है, जो भाजपा को मात दे सकती है और वो भी टीएमसी। बंगाल में ममता बनर्जी ने उन्हें हराया। जैसे किसानों ने इस सरकार को अपनी मांगों के आगे झुकाया, मुझे लगता है कि विपक्ष को भी एक साथ आने और 2024 में भाजपा को हराने की जरूरत है।

    कीर्ति आजाद ने भी ज्वॉइन की टीएमसी

    आपको बता दें कि अशोक तंवर के अलावा कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने भी टीएमसी ज्वॉइन कर ली। बीजेपी से कांग्रेस में आए कीर्ति आजाद अब टीएमसी में चले गए हैं। इसके अलावा जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा भी टीएमसी में शामिल हो गए हैं। कीर्ति आजाद ने टीएमसी ज्वॉइन करते हुए कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं देश के विकास के लिए काम करूंगा। आज देश में उनके जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है जो देश को सही दिशा दे सके।

    2018 में कांग्रेस में शामिल हुए थे कीर्ति आजाद

    आपको बता दें कि कीर्ति आजाद साल 2018 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। वो इससे पहले बीजेपी में थे, लेकिन 2015 में दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को खुले तौर पर निशाना बनाने के लिए भाजपा से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से तीन बार लोकसभा सांसद चुने गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+