J&K Crisis: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, जल्द सरकार के गठन की संभावना नहीं
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में पीडीपी से समर्थन वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी पार्टी ने सरकार से अलग होने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश के बदले सियासी समीकरण के बाद एक तरफ जहां नेशनल कॉफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जल्द से जल्द सरकार बनाने की बात कही है तो दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने जल्द चुनाव की संभावना से इनकार किया है।

उमर अब्दुल्ला ने साधा निशाना
कविंद्र गुप्ता का कहना है कि मुझे नहीं लगता है प्रदेश में फिर से जल्द सरकार का गठन हो सकता है। प्रदेश में अनिश्चितता का माहौल है, लेकिन हम इसपर काम कर रहे हैं, लोगों को जल्द ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं कवींद्र गुप्ता के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रदेश की विधानसभा को भंग कर जल्द से जल्द चुनाव कराया जाना चाहिए, लेकिन पूर्व उपमुख्यमंत्री के बयान से ऐसा प्रतीत नहीं होता है।
आंकड़े जुटाने की भाजपा करेगी कोशिश
सीएम उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों को तोड़कर नंबर जुटाने का प्रयास कर सकती है और इसके संकेत पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने भी दिए हैं। कविंद्र गुप्ता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने पूछा कि किस चीज पर काम कर रही है बीजेपी? दूसरे दलों को तोड़कर आंकड़े जुटाने के अलावा क्या विकल्प है।
राज्यपाल शासन लागू
आपको बता दें कि इससे पहले आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदेश में राज्यपाल शासन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद प्रदेश में तत्काल प्रभाव से राज्यपाल शासन लागू हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल नरिंदर नाथ वोहरा ने संविधान के अनुच्छेद 92 के तहत राज्यपाल शासन लगाने की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से राज्यपाल शासन लगाने की अनुमति दे दी है।
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर 8वीं बार लगा राज्यपाल शासन, राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं?












Click it and Unblock the Notifications