पूर्व CJI रंजन गोगोई की मां ने पीएम केयर्स फंड में दिए 1 लाख रुपये
गुवाहाटी। कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में पीएम केयर्स फंड की स्थापना की है। जिसमें अभी तक हजारों लोग करोड़ों रुपए दान कर चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की मां शांति गोगोई ने पीएम-केयर फंड में 1 लाख रुपये का दान दिया है।

बता दें कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को हाल में राज्यसभा सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। उनके नामित किए जाने पर विपक्षी दलों ने काफी सवाल खड़े किए थे। पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने कार्यकाल में अयोध्या विवाद, राफेल विमान सौदा जैसे अहम मामलों पर फैसले सुनाए हैं। कोरोना प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 'आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)' के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया है। इसके सदस्यों में रक्षामंत्री, गृहमंत्री एवं वित्तमंत्री शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications