Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का आज पुणे में निधन हो गया। देर रात तकरीबन 2 बजे शिवाजीराव का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। 3 जून 1985 से 6 मार्च 1986 तक शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बता दें कि शिवाजीराव पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित होने से पहले ही शिवाजीराव का इलाज चल रहा था, उन्हें लातूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका देर रात निधन हो गया।

shivajirao

गौरतलब है कि शिवाजीराव पाटिल को मजबूत को-ऑपरेटिव नेता के तौर पर जाना जाता है। उनके पोते शंभाजी पाटिल भाजपा से विधायक हैं और वह देवेंद्र फड़णवीस सरकार में श्रम मंत्री रह चुके हैं। बता दें लातूर में शिवाजीराव के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और औसा से विधायक अभिमन्यु पवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनका भी लातूर केअस्पताल में इलाज चल रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+