FB पर इस पूर्व भारतीय अधिकारी के बारे में फैल रही ये खबर है झूठी
नई दिल्ली। इन दिनों आप फेसबुक पर एक पोस्ट से रूबरू हो रहे होंगे जिसमें यह कहा जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और नेपाल चुनाव आयोग की मौजूदा अध्यक्ष इला एक दूसरे से शादी करने वाले हैं।

लेकिन खुद कुरैशी ने इन खबरों को खारिज किया है। ट्वीटर एकाउंट पर कुरैशी ने लिखा है कि चुनाव आयुक्त इला और मैं, बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा बाकी सब कल्पना है।
इसके बाद कुरैशी ने नेपाल की मौजूदा चुनाव आयुक्त को नेपाल में चुनावी सुधार के लिए उनके धैर्य और हिम्मत के लिए बधाई दी।
इससे पहले अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि 69 वर्षीय एस वाई कुरैशी और 49 वर्षीय इला जल्द ही शादी करने वाले हैं।

फेसबुक पर भी यह खबर खूब वायरल हो रही है।
बताया जा रहा था कि मैक्सिको में एक प्रेस वार्ता के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।












Click it and Unblock the Notifications