नेपाल की इलेक्शन कमिश्नर से ब्याह रचाएंगे भारत के पूर्व CEC
नई दिल्ली। भारत के पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर एस वाय कुरैशी और नेपाल की मौजूदा इलेक्शन कमिश्नर इला शर्मा पिछले साल मैक्सिको में हुए एक कार्यक्रम में मिले थे। उनकी यह मुलाकात जरूर काफी अच्छी रही होगी।

द टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक 69 साल के कुरैशी और 49 साल की इला शर्मा दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। जब कुरैशी से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने अधिक तो कुछ नहीं बताया, लेकिन फिर भी कुछ हिंट जरूर दीं।
कुरैशी बोले कि वे दोनों दो बार शादी के बंधन में बंधने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन दोनो ही बार कोई न कोई अड़चन आ गई और वे शादी नहीं कर सके। ऐसे में वे बोले कि ये बताना मुमकिन नहीं है कि शादी कब करेंगे।
ये भी बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को लेकर उन्हें अपने परिवार वालों की तरफ से भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि कुरैशी 1971 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी हुमरा कुरैशी को तलाख दे दिया है। हुमरा कुरैशी एक पत्रकार हैं। वहीं दूसरी ओर शर्मा के पति की मौत करीब 15 साल पहले पश्चिमी नेपाल में हुए एक माओवादी हमले में हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications