Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वामी अग्निवेश की मौत पर विवादित ट्वीट कर बुरे फंसे पूर्व CBI चीफ नागेश्वर, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वामी अग्निवेश के निधन पर एक तरफ जहां कई दिग्गज नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर सीबीआई के पूर्व अतिरिक्त निदेशक एम. नागेश्वर ने कुछ ऐसा ट्विट किया जिसको लेकर अब वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर ने अपने ट्वीट में दिवंगत स्वामी अग्निवेश हिंदू विरोधी करार देते हुए कहा, 'अच्छा छुटकारा' मिला। एम. नागेश्वर अब अपने ट्वीट को लेकर विवादों में फंस गए हैं।

Former CBI chief Nageshwar controversial tweet on death of Swami Agnivesh trolled

Recommended Video

    Swami Agnivesh passes away: कई बार विवादों में रहे स्वामि अग्निवेश,जानिए उनका जीवनी | वनइंडिया हिंदी

    स्वामी अग्निवेश के निधन पर अब विवादित ट्वीट कर पूर्व सीबीआई चीफ एम नागेश्वर बुरी तरह से फंस गए हैं। नागेश्वर ने लिखा, 'स्वामी अग्निवेश से अच्छा छुटकारा मिला। तुम भगवा कपड़ों में एक हिंदू विरोधी थे, मुझे शर्म आती है कि तुम एक तलगू ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे। भेड़ की खाल ओढ़े शेर की तरह, मुझे यमराज से यही शिकायत है कि उन्होंने इतना इंतजार क्यों किया!' इस ट्वीट को लेकर अब सोशल मीडिया पर पूर्व सीबीआई प्रमुख को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि विवाद बढ़ने पर उन्हें अपनी प्रोफाईल से यह ट्वीट हटा लिया।

    आपको बता दें कि स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार शाम निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलिएरी साइंसेज में स्वामी अग्निवेश ने अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से लीवर सोराइसिस की बीमारी से जूझ रहे थे और उनकी हालत काफी गंभीर थी, जिसके बाद मल्टिपल ऑर्गन फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया। उन्होंने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में अन्ना हजारे के साथ स्वामी अग्निवेश ने काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन में भी वह हमेशा मंच पर दिखते थे।

    Former CBI chief Nageshwar

    यह भी पढ़ें: स्वामी अग्निवेश के निधन पर बोले जावेद अख्तर, बंधुआ मजदूरी के खिलाफ उनकी लड़ाई याद रहेगी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+