पूर्व भाजपा सांसद जे शांता YSRCP में हुईं शामिल, 2024 लोकसभा चुनाव यहां से लड़ेंगी

Andhra Pradesh News: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री बी श्रीरामुलु की बहन और बल्लारी की पूर्व भाजपा सांसद जे शांता ने बीजेपी को छोड़कर सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी का दामन थाम लिया है। भाजपा की पूर्व सांसद जे शांता सीएम जगन मोहन की मौजूदगी में वाईएसआरसीपी में शामिल हुईं।

जे शांता 2024 के लोकसभा चुनाव में हिंदूपुर सीट से लड़ने की तैयारी में है। पूर्व भाजपा सांसद ने पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोकसभा चुनाव से पहले वाईएसआरसीपी में शामिल होने का विकल्प चुना है।

Andhra Pradesh

इस बीच वाईएसआरसीपी नेतृत्व ने पुष्टि की कि पार्टी 2024 के चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर लोकसभा क्षेत्र से जे शांता को टिकट देगी। हिंदूपुर लोकसभा सीट वर्तमान में वाईएसआरसीपी के कुरुवा गोरंटला माधव के पास है।

15 वर्षों से राजनीतिक रूप से सक्रिय जे शांता 2 जनवरी को विजयवाड़ा में पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में वाईएसआरसीपी में शामिल हुईं। सांसद पी मिथुन रेड्डी भी मौजूद थे।

शांता, जो वाल्मिकी समुदाय से हैं, उन्होंने 2009 से 2014 तक बल्लारी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। उनकी जगह उनके भाई श्रीरामुलु ने ली, जिन्होंने 2014 का चुनाव जीता। उन्होंने 2018 के लोकसभा उपचुनाव में बल्लारी सीट से कांग्रेस के वी उगरप्पा के खिलाफ चुनाव लड़ा और 2.4 लाख वोटों से हार गईं।

2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मोलकालमुरु सीट से विजयी होने के बाद श्रीरामुलु के लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई। उपचुनाव के बाद शांता ने कोई चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन बल्लारी क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों में भाग लेना जारी रखा।\

करीब छह साल बाद शांता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गई हैं। जे शांता ने बताया कि आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रभावशाली विकास कार्यों के कारण मैं वाईएसआरसीपी में आई हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+