‘6 दिसंबर 2018 को राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा’
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा हमेशा से ही चुनावी अखाड़ा का केंद्र बना रहा है, हालांकि यह मामला कोर्ट में है लेकिन बावजूद इसके राम मंदिर निर्माण को लेकर बयान देकर तमाम नेता सुर्खियों में आते रहे हैं। इस बार भाजपा के पूर्व सांसद राम बिलास वेदांती ने राम मंदिर निर्माण की तारीख की घोषणा करके सुर्खियां बटोरी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय में बहुत सारे लोग हैं जो चाहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हो।
वेदांती ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण 6 दिसंबर 2018 तक शुरू हो सकता है। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य राम बिलास वेदांती ने कहा कि केंद्र में एनडीए की मोदी सरकार राम मंदिर का निर्माण संसद में बिल पास करके करवाएगी, अगर कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में नहीं आता है तो, उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय में बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हो।
राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में मुसलमानों की बात करते हुए वेदांती ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड ने पहले ही राम मंदिर निर्माण के पक्ष में अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में भाजपा तमाम राज्यों में चुनाव के बाद बहुमत में आ जाएगी। इसके साथ ही वेदांती ने इस बात की ओर भी इशार किया कि राज्यसभा में राम मंदिर निर्माण का बिल बहुत ही आसानी से पास हो जाएगा। गौरतलब है कि अयोध्या में विवादित स्थल का मामला कोर्ट में है और अभी तक इसपर फैसला आना बाकी है।
इसे भी पढ़ें- 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म के लिए स्टेट जीएसटी का पैसा वापस किया जाएगा: यूपी कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह












Click it and Unblock the Notifications