गुजरात में पूर्व भाजपा विधायक जयंती भानुशाली की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या, लगा था रेप का आरोप

अहमदाबाद। गुजरात में एक पूर्व बीजेपी विधायक की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल कच्छ से पूर्व विधायक जयंती भानूशाली की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय भानूशाली सयाजी नगरी ट्रेन से भुज से अहमदाबाद जा रहे थे। ट्रेन जब मालिया स्टेशन पर रुकी तो कुछ बदमाश पहले एसी कोच में घुसे
और भानूशाली पर गोलियां बरसा दीं जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

former bjp mla jayanti bhanushali killed in running train

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि इस घटना को किसने अंजाम दिया है ये अभी साफ नहीं हो सका है। बता दें कि साल 2018 में सूरत में एक कालेज की लड़की के साथ रेप के मामले में नाम आने पर उन्हें बीजेपी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इस मामले मे सुरत क्राइम ब्रांच की जांच चल रही हे।

उस समय पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक जयंती भानूशाली ने उसे अच्छे कालेज में एडमीशन दिलाने के नाम पर बार बार बलात्कार किया और उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। ऐसे में भानूशाली के खिलाफ सीऐआरपीसी की धारा 160 के तहत समन जारी किया गया था। पीड़ित लड़की ने जज की मौजूदगी में अपना बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले एक और पार्टी ने बीजेपी से तोड़ा नाता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+