बिहार के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दी नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों को बधाई

बिहार के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दी नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों को बधाई

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 आने के बाद एक बार फिर बिहार में एनडीए ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। इसके साथ ही सोमवार शाम 4.30 बजे नीतीश कुमार ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने 7वीं बार बिहार की सत्ता अपने हाथ में संभाली है। नीतीश के साथ ही बीजेपी के तारकेश्वर और रेणु देवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अभी मौजूदा वक्त में नीतीश ने अपने मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों को जगह दी है।

Recommended Video

    Nitish Kumar Oath Ceremony: Sushil Modi के सवाल पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया | वनइंडिया हिंदी
    modi

    बिहार की पूर्व सरकार में उपमुख्‍यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने हार्दिक बधाई दी आपके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा। नरेन्द्र मोदी का सहयोग बिहार को हमेशा मिलता रहेगा। उन्‍होंने तारकिशोर प्रसाद, श्रीमती रेणु देवी, श्री मंगल पाण्डेय, श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री रामप्रीत पासवान के नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। बता दें इस बार सुशील कुमार मोदी को डिप्‍टी सीएम नहीं बनाया गया है।

    तेजस्‍वी ने इस अंदाज में दी नीतीश को बधाई

    नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण के ठीक बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री 'मनोनीत' होने पर शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं एनडीए के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+