Bigg Boss फेम साउथ एक्ट्रेस ने की आत्महत्या की कोशिश, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss फेम साउथ एक्ट्रेस ने की आत्महत्या की कोशिश, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

कोलार (कर्नाटक): बिग बॉस कन्नड़-7 की कंटेस्टेंट और साउथ इंडियन एक्ट्रेस चैत्रा कोटूर ने 8 अप्रैल को फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। चैत्रा कोटूर ने सुसाइड करने की कोशिश अपने कोलार स्थित घर की। चैत्रा कोटूर की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उनकी अब हालत स्थिर है। चैत्रा कोटूर ने अस्पताल में पुलिस को अपने दिए बयान में ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। चैत्रा कोटूर ने 28 मार्च 2021 को मंड्या के एक कारोबारी नागार्जुन के साथ मंदिर में शादी की थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Chaitra Kotoor

पुलिस के मुताबिक चैत्रा कोटूर ने अस्पताल में बयान दिया है कि नागार्जुन के परिवार इस शादी से खुश नहीं थे। पुलिस के मुताबिक चैत्रा कोटूर और नागार्जुन ने 28 मार्च को ब्यातारनपुरा गणपति मंदिर में शादी की थी। इस शादी में चैत्रा कोटूर के परिवार वाले भी शामिल हुए थे। पुलिस ने बताया कि चैत्रा कोटूर और नागार्जुन पिछले 2 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। चैत्रा कोटूर ने पुलिस ने को बताया कि शादी के बाद जब वो अपने पति नागार्जुन के पैतृक घर पर गईं तो उन्हें उनके ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया था।

पुलिस के मुताबिक नागार्जुन के परिवार वालों ने इस शादी को अवैध करार दिया है। उन्होंने चैत्रा कोटूर को घर में घुसने से यह कहते हुए मना किया कि वो इस शादी को नहीं मानते हैं। चैत्रा कोटूर ने कहा है कि वह कापी दिनों से नागार्जुन को शादी के लिए बोल रही थीं लेकिन वो जानकर देरी कर रहे थे। लेकिन उन्होंने 28 मार्च 2021 को शादी अपने परिवार और समुदाय के कुछ लोगों के सहयोग से की है।

चैत्रा कोटूर ने कहा कि नागार्जुन के परिवार ने उन्हें सिर्फ घर में घूसने से ही मना नहीं किया बल्कि उनके परिवार और माता-पिता को गालियां भी दी। उनके कामों को लेकर भी गलत बातें कही। चैत्रा कोटूर ने कहा कि नागार्जुन के परिवार वालों ने उन्हें जान से मारने के धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+