बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने ज्वॉइन की AAP, कहा- दक्षिण भारत में लाएंगे 'सुशासन'

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। पंजाब विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अन्य राज्य में दमखम दिखाने के लिए जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने की जुगत में जुटी है। भविष्य में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं वहां सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पार्टी अच्छी सामाजिक छवि वाले लोगों पर फोकस कर रही है। पश्चिम के बाद आप दक्षिण भारत में भी आम आदमी पार्टी ने अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बेंगलुरु (Bengaluru) के पूर्व पुलिस कमिश्नर रहे भास्कर राव (Bhaskar Rao) ने कहा कि दक्षिण भारत में अच्छे नेतृत्व को छोड़कर सबकुछ उपलब्ध है।

Recommended Video

      Gujarat में AAP की Tiranga Yatra, क्या बोले Kejriwal और Bhagwant Mann ? | वनइंडिया हिंदी
      Bhaskar Rao

      सोमवार को बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर रहे भास्कर राव (Bhaskar Rao) ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने आप नेता व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर भास्कर राव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से बहुत प्रभावित है, पिछले 6-7 वर्षों से दिल्ली के प्रशासन को देख रहे हैं। राव ने आगे कहा कि उनका मिशन अरविंद केजरीवाल के सुशासन को दक्षिण भारत में लाना है,खासकर बेंगलुरु में। भास्कर राव ने कहा कि दक्षिण भारत (South India) खासकर कर्नाटक (Karnataka) में सब कुछ है लेकिन अच्छे नेतृत्व की कमी है।

      वहीं आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Pary) का आत्मविश्वास चरम पर है। पंजाब विधासभा चुनाव में जबर्दस्त सफलता हासिल करने के बाद अब पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की राजधानी अहमदाबाद एक बड़ा रोड शो का आयोजन किया। इसके अलावा आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में कई संगठनों के प्रमुख के साथ बंद कमरे में बैठके की हैं। पंजाब में जीत से उत्साहित आप नेता गुजरात में भाजपा से टक्कर लेने के लिए इस तरह की तैयारी में जुटे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+