आरोपों से घिरे बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन बनेे आईसीसी के चेयरमैन

गौरतलब है कि हाल ही में आइसीसी में बड़े बदलाव हुए थे और तमाम चर्चाओं के बाद विश्व क्रिकेट के तीन बड़े क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआइ, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को आइसीसी में सबसे बड़ा कद प्राप्त हुआ था। ऐसे में श्रीनिवासन को सभी मामलों से दूर रहने के लिए कहा गया था क्योंकि उनके ऊपर आईपीएल मैच फिक्सिंग की जांच चल रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में श्रीनिवासन के पक्ष में फैसला दिया और आइसीसी के शीर्ष पद के लिए खड़े होने पर कोई एतराज नहीं जताया।
बता दें कि अभी तक श्रीनिवासन को आईपीएल मैच फिक्सिंग की जांच से कोई राहत नहीं मिली है। इसी जांच के चलते सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए श्रीनिवासन को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। श्रीनिवासन ने कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी कि उनकी सुनवाई की तारीख जल्द से जल्द कर ली जाए लेकिन कोर्ट ने श्रीनिवासन इस याचिका को पूरी तरह से खरिज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications