PNB Scam: अधिकारियों ने लेवल-5 तक के पासवर्ड नीरव मोदी की टीम को सौंप दिया था
नई दिल्ली। मुंबई स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले की परत दर परत खुल रही है। ताजा खुलासे में यह पता चला है कि नीरव मोदी की टीम पीएनबी के कंप्यूटर सिस्टम का उपयोग करती थी। इतना ही नहीं लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के लिए जो भी जरूरी पासवर्ड थे, वो सभी इनकी टीम के पास थे। Lou वह लेटर है जिसके जरिए एक बैंक दूसरे देश के बैंकों को जारी कर किसी कर देने व उसकी ओर सेस मूल व ब्याज के भुगतान की गारंटी लेता है। ये सारे लेटर नीरव की टीम खुद ही जारी कर लेती थी। यह खुलासा गोकुलनाथ शेट्टी, मनोज करात और नीरव मोदी की ओर से ऑथराइज्ड सिग्नेटरी हेमंत ने जांच एजेंसी की ओर से पूछताछ के दौरन किया। बता दें कि मुंबई स्थथि ब्रेडी रोड ब्रांच पर भी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापा मारा है। सारा घोटाला इस पीएनबी की इसी ब्रांच से हुआ है।

हांगकांग ब्रांच के अधिकारी भी जांच के घेरे में
धोखाधड़ी कैसे हुई, इस बारे में अभी जानकारी मिलना बाकी है। बता दें कि इसमें SWIFT इंटरबैंक मैसेजिंग सिस्टम और लेजर की आधी अधूरी एंट्रीज के कथित दुरुपयोग शामिल भी हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि चेक और बैलेंस में ब्रेकडाउन और बैंकिंग प्रथाओं को दरकिनार किया गया है। बताया गया कि लेवल 5 तक के पासवर्ड नीरव की टीम के पास थे। SBI, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको और एक्सिस बैंक की हांगकांग ब्रांच के अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं।

नीरव मोदी के दुबई में छिपे होने की सूचना
वहीं सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली है कि नीरव दुबई में है। नीरव मोदी के दुबई में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सीबीआई इंटरपोल की मदद ले सकती है। नीरव मोदी मामले में जांच एजेंसियों की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सोमवार को भी इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की गई। बिहार के किशनगंज में ईडी ने गीतांजलि ज्वैलर्स के स्टोर पर छापे मारे हैं। वहीं ईडी ने फायरस्टार इंटरनेशनल से जुड़े कई अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन किया है।

मुंबई में ब्रैडी रोड शाखा को सील कर दिया
ईडी को जानकारी में पता लगा है कि गीतांजलि ग्रुप ना सिर्फ अपने स्टोर्स से बल्कि अन्य कंपनियों के आउटलेट से भी अपने प्रोडक्ट्स को बेचते थे। सोमवार को पुणे के 9-10, ठाणे के 5 और मुंबई के कई ठिकानों में छापेमारी की है। कुल मिलाकर ईडी ने 35 जगहों पर छापेमारी की है। पंजाब नेशनल बैंक में हुई 11 हजार 500 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पीएनबी की मुंबई में ब्रैडी रोड शाखा सोमवार को सील कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications