विदेश राज्‍यमंत्री वीके सिंह ने पा‍क को कहा चूहे पालने वाला भाई

नई दिल्‍ली। उरी आतंकी हमले के बाद भारत के विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह की एक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी फेसबुक पोस्‍ट में पूर्व सेनाध्‍यक्ष जनरल (रिटायर्ड) सिंह ने भारत के लिए बड़ा और मजबूत भाई जैसे शब्‍द का प्रयोग किया है तो वहीं पाकिस्‍तान को चूहे पालने वाला छोटा भाई बताया है।

vk-singh-rat-story-on-pakistan.jpg

पाक पर जनरल का तंज

जनरल सिंह ने पाक पर तंज कसते हुए लिखा है, 'आस-पड़ोस में छोटा भाई चूहे पालने वाले के नाम से बदनाम हो गया है और लोग उससे कन्नी काटने लगे हैं। छोटा भाई यह कहता, अरे मैं भी तो चूहों से परेशान हूं। वह यह भी कहता कि मैं चूहों से खुद निपट लूंगा, ये मेरे घर के अन्दर का मामला है।'

उन्‍होंने आगे लिखा है, 'यह बहाने अब दुनिया पहचान चुकी थी। बड़े भाई को लगने लगा था कि छोटा भाई और चूहे एक दूसरे से अभिन्न हो चुके हैं। कभी कभी तो लगता था कि छोटे भाई के घर के मुखिया चूहे ही हैं।'

पाक को दी चेतावनी भी

उन्‍होंने शुरुआत कुछ इस तरह से की है, 'एक घर पर बहुत दिनों तक कुछ परदेसी दबंगों का कब्ज़ा था। किसी तरह मकानमालिकों ने काफी संघर्ष के बाद उन्हें घर से बाहर निकाला। मकानमालिकों को उनका घर तो मिला मगर आपसी असहमति के कारण घर का बॅटवारा करना पड़ा। दो भाइयों के बीच घर के दो हिस्से हो गए।'

अपनी पोस्‍ट में जनरल ने आखिर में एक तरह की चेतावनी भी दे डाली है कि भारत को पाकिस्तान के घर में घुसकर उसे ठीक करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+