24 घंटे बाद सोशल मीडिया पर वापस लौटीं जायरा वसीम, ट्रोल होने के बाद डिलीट किया था अकाउंट
नई दिल्ली। फिल्मों को अलविदा कह चुकीं जायरा वसीम हाल ही किए गए अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। जायरा वसीम ने गुरुवार को भारत में टिड्डियों के हमले को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और इन ट्रोल्स से परेशान होकर एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए था। लेकिन अब वे एक छोटे ब्रेक के बाद वापस सोशल मीडिया पर लौट आईं हैं।

वापसी कर दिया जवाब
ट्विटर पर एक यूजर्स ने जायरा से पूछा कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट क्यों डिएक्टिवेट किया? इसके जवाब में जायरा ने लिखा कि, क्योंकि मैं सिर्फ एक इंसान हूं, बाकी सभी की तरह, जब भी मेरे सिर के अंदर या मेरे आसपास का शोर चरम पर पहुंच जाता है। तो मुझे ब्रेक लेने की जरूरत होती है। ट्विटर पर जायरा की वापसी पर जहां लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उनके जाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

इस ट्वीट पर हुआ था विवाद
दरअसल ट्वीट में जायरा वसीम ने कुरान की एक आयत शेयर करते हुए लिखा था, 'टिड्डियों का कहर और जो भी आपदाएं देश में हाल-फिलहाल में देखने को मिल रही हैं, वह सब इंसानों के बुरे कर्मों का फल हैं। यह अल्लाह का कहर है। जायरा का यह ट्वीट कुछ लोगों को इतना बुरा लग गया कि उन्होंने पूर्व एक्ट्रेस की तुलना सांपों से तक करना शुरू कर दिया। वहीं कई लोगों ने उन्हें इस्लाम का उदाहरण पेश करते हुए ट्वीट को इस्लाम में हराम बताया।

जायरा वसीम ने 2019 में छोड़ी एक्टिंग
बता दें, एक्ट्रेस, जायरा वसीम तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने साल 2019 में एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया था और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था कि मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। एक्टिंग मुझे मेरे ईमान से दूर कर रही है। जायरा ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म दंगल से की थी और उनकी आखिरी फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ द स्काई इज पिंक थी।
-
Chat Viral: 'परमिशन मांग रहे हो या बता रहे हो', बीमार एम्प्लॉई की छुट्टी पर मैनेजर की डिमांड सुन भड़के यूजर्स -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications