GO First Flight: अब विदेशी पर्यटकों ने फ्लाइट अटेंडेंट के सामने की अश्लीलता, 2 हिरासत में
विमान में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में फ्लाइट से दो विदेशी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। एक सप्ताह के भीतर विमान में अश्लीलता की ये दूसरी घटना है।

GO First Flight: एयर इंडिया का फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब के मामले के बाद फ्लाइट में एक और अश्लीलता का केस सामने आया है। गो फर्स्ट के विमान में फ्लाइट अटेंडेंट के साथ हुई घटना के बाद प्लेन ने दो विदेशी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। मामले को लेकर गो फर्स्ट के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि यात्री ने फ्लाइट सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन किया था। जिसके चलत ये कार्रवाई की गई।
मामले में GO First एयरलाइंस की ओर कहा गया कि ये उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। जिसको लेकर दो विदेशियी यात्रियों पर कार्रवाई की गई है। जिस विमान (G8-372)में घटना हुई वो गोवा से मुंबई जाने वाला था। गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने रविवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना छह जनवरी को हुई थी। बताया गया कि दोनों विदेशी यात्रियों ने चालक दल के सदस्यों को भद्दे कमेंट्स किए थे।
Recommended Video

गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, "दो विदेशियों को छह जनवरी को जी8-372 गोवा-मुंबई उड़ान से उतार दिया गया था क्योंकि उन्होंने उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था। घटना के बाद पायलट-इन-कमांड ने उन्हें तुरंत उतारने का फैसला किया। दोनों यात्रियों को एयरपोर्ट सुरक्षा के हवाले कर दिया गया। पायलट-इन-कमांड ने उन्हें तुरंत उतारने का फैसला किया और उन्हें हवाईअड्डा सुरक्षा को सौंप दिया। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए डीजीसीए को सूचित किया गया।"
हाल में विमान में हुई ऐसी घटना को लेकर डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए केबिन क्रू को विमान के केबिन में रखे सुरक्षा उपकरणों प्रयोग करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। जिसमें आरोपी शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। उसे पुलिस ने शुक्रवार बेंगलुरु से गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications