एस जयशंकर के साथ बैठक में ईरान के विदेश मंत्री ने नहीं उठाया पैगंबर पर टिप्पणी का मामला: केंद्र

नई दिल्ली, 9 जून: ईरान के विदेश मंत्री डॉक्टर हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन 8 जून को तीन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचे पर अब्दुल्लाहियन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अहम बैठकें की। इसके बाद बताया गया कि अब्दुल्लाहियन की ओर से पूर्व भाजपा नेताओं के पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का मामला भी उठाया गया लेकिन केंद्र सरकार ने अब इसको नकार दिया है।

Recommended Video

    Iran के साथ Prophet Mohammad पर विवादित बयान का मामला नहीं उठा, MEA की सफाई | वनइंडिया हिंदी | #News
    Foreign Ministry spokesperson Amitabh Bagchi Denies Iran Minister Raised Prophet Comments In Meeting

    गुरुवार को अपनी प्रेस वार्ता में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन की बैठक के दौरान पैगंबर पर टिप्पणी का मुद्दा उठने से जुड़े सवाल पर कहा, मेरी समझ यह है कि इस मुद्दे को इस बैठक के दौरान नहीं उठाया गया था। वहीं अजित डोभाल और ईरान के विदेश मत्री का बैठक में इस मुद्दे को उठाए जाने के सवाल पर बागची ने कहा कि मैं वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की टिप्पणियों पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

    बागची ने कहा कि हमने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जो विवादित ट्वीट और टिप्पणियां की गईं, वो सरकार के विचारों को नहीं दर्शाती हैं। यह हमारे वार्ताकारों को भी अवगत करा दिया गया है और इस तथ्य से भी अवगत कराया गया है कि टिप्पणी और ट्वीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    एक न्यूज एजेंसी ने ईरानी पक्ष के हवाले से बताया था कि अब्दुल्लाहियन ने पैगंबर मोहम्‍मद के खिलाफ असम्‍मानजनक कमेंट से बने नकारात्‍मक माहौल का मुद्दा उठाया, इस पर भारतीय पक्ष ने इस्‍लाम के संस्‍थापक के लिए भारत सरकार के सम्‍मान को दोहराया था। ईरान के अनुसार, एनएसए डोभाल ने पैगंबर के प्रति भारतीय सरकार के सम्‍मान को दोहराते हुए कहा कि 'दोषियों' से इस तरह से निपटा जाएगा ताकि अन्‍य लोग भी सबक सीख सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+