रामदेव के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा, 1 जून को देशव्यापी आंदोलन

नई दिल्ली, मई 29: योग गुरु रामदेव द्वारा डॉक्टरों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईएमए जहां पहले ही रामदेव को इस मामले में नोटिस जारी कर चुका है। अब फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) इंडिया ने रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन 1 जून को देशव्यापी आंदोलन शुरू करने वाली है।

FORDA to hold nationwide black day protest on June 1 against remarks made by Ramdev

Recommended Video

    Allopathy पर बयान, IMA Uttarakhand ने दी Baba Ramdev को खुली बहस की चुनौती | वनइंडिया हिंदी

    फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) इंडिया ने शनिवार को कहा कि, वे 1 जून को कोरोना योद्धाओं और आधुनिक चिकित्सा के खिलाफ योग गुरु रामदेव के बयानों के विरोध में आवाज उठाने के लिए रोगी की देखभाल में बाधा डाले बिना देशव्यापी काला दिवस विरोध प्रदर्शन करेंगे। FORDA बिना शर्त सार्वजनिक माफी या महामारी रोग अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करता है।

    अपने बयान में, FORDA ने दावा किया कि बाबा रामदेव ने भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान को कथित रूप से पटरी से उतारने का प्रयास किया है। एसोशिएसन ने योग गुरु की टिप्पणी को कथित तौर पर देश में वैक्सीन को लेकर लोगों गुमराह करने का आऱोप लगाया है।

    उधर योग गुरु रामदेव ने फिल्म अभिनेता आमिर खान के कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों की सांठगांठ के चलते 'मोनोपली' के कारण जरूरतमंद को कई गुना अधिक कीमत पर दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। रामदेव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'इन मेडिकल माफियाओं में हिम्म्त है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+