इबोला का आतंक, नाइजीरिया में बंधक बनें भारतीय डॉक्टर, बिना सेफ्टी किट के कर रहे हैं इलाज

जी हां नाइजीरिया में फंसे इन भारतीय डॉक्टरों ने मेल के जरिए भारतीय मीडिया को अपन वीडियो भेजी है और मदद की गुहार लगाई है। नाइजीरिया में फंसे इन डॉक्टरों ने जबरन इबोला पीड़ित मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन उनसे बिना सुरक्षा किट दिए ही इलाज करवा रहा है। ऐसे में उनकी जान पर बन आई है। इतना ही नहीं अस्पताल प्रशासन ने उनका पासपोर्ट भी छीन लिया है ताकि वो भारत ना लौट सके।
क्या है मामला
नाइजीरिया में फंसे चार भारतीय डॉक्टरों ने वाट्स एप के जरिए अपना संदेश भारतीय मीडिया तक पहुंचाया है। नाइजीरिया के अबुजा में फंसे दिल्ली के ऐसे ही चार डॉक्टर योगेश चंद्रा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. हेमंत जिंगर और डॉ. कपिल चौहान ने वीडियो मैसेज भेजा है। अपने वीडियो संदेश में इन डॉक्टरों ने कहा है कि नाइजीरिया में उनकी जान को खतरा है। इबोला यहां तेजी से फैल रहा है। इबोला के संक्रमण के बीच उनसे हमसे जबरन मरीजों का इलाज कराया जा रहा है।
पढ़ें-जानिए क्या हैं खतरनाक 'इबोला' के लक्षण, रहें सावधान
उनकी पहले जांच भी नहीं होती कि उनमें इबोला वायरस है या नहीं। उनका पासपोर्ट भी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मदद की गुहार लगाते हुए जल्द भारत बुलाने की अपील की है। ये चारों डॉक्टर अबुजा के प्राइमस इंटरनेशनल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में काम कर रहे हैं। ये चारों इस अस्पताल से 6 महीने के करार कर इस साल नाइजीरिया गए थे। उन्होंने इस मामले में नाइजीरिया स्थित उच्चायोग से भी बात की, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मिलने के लिए जाने नहीं दिया। अब ये लोग भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications