Forbes List 2023: भारतीय मूल की 4 महिलाएं अमरीका की सबसे सफल एंटरप्रेन्योर, संपत्ति जानकर रह जाओगे दंग
Self Made Ladies Forbes List 2023 India: जयश्री उल्लाल, इंदरा नूई, नेहा नारखेड़े, नीरजा सेठी को इस साल की 100 सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।
Most Successful Entrepreneur 2023: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स ने सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची जारी की है, जिसमें भारतीय मूल की चार महिलाओं ने जगह बनाई है।
भारतीय मूल की जयश्री उल्लाल, नीरजा सेठी, नेहा नारखेड़े और इंदिरा नूई को फोर्ब्स 2023 की 100 सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

इन चारों को अमरीका के 100 सबसे सफल एंटरप्रेन्योर, एग्जीक्यूटिव और एंटरटेनर की सूची में नामित किया गया है। इनकी कुल संपत्ति 124 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है।
कौन हैं जयश्री उल्लाल?
सिलिकॉन वैली की इंजीनियर और सिस्को की 62 साल की जयश्री उल्लाल 2. 2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीय अमरीकी महिलाओं की सूची में 15वें स्थान पर है। जयश्री उल्लाल 2008 में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्कस में बतौर सीईओ शामिल हुईं।
कौन हैं नीरजा सेठी?
68 साल की नीरजा सेठी 99 करोड़ डॉलर की मालकिन हैं। फोर्ब्स 2023 की सूची में इनको 25वां स्थान मिला। इन्होंने 1980 में मिशिगन के ट्रॉय में अपार्टमेंट में पति भरत देसाई के साथ आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की सह स्थापना की।
कौन हैं इंदरा नूई?
अमेरिका की 50 सबसे बड़ी कंपनियों में से एक पेप्सिको चलाने वाली पहली अश्वेत और अप्रवासी भारतीय महिला इंदरा नूई की संपत्ति 35 करोड़ डॉलर है। फोर्ब्स 2023 की सूची में इंदरा को सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में 77वां स्थान मिला है।
कौन हैं नेहा नारखेड़े?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से एंटरप्रेन्योर बनीं नेहा नारखेड़े अभी 38 साल की हैं। इन्होंने फोर्ब्स 2023 की सूची में 50वां स्थान मिला है। नेहा नारखेड़े की कुल संपत्ति 52 करोड़ डॉलर रुपए है। नेहा ने मार्च में नई फ्रॉड डिटेक्शन फर्म ओस्सिलर का ऐलान किया था। साल 2021 में इन्होंने पति के मिलकर इस कारोबार की सह-स्थापना की थी।












Click it and Unblock the Notifications